{"_id":"585ae0f34f1c1ba107e39b31","slug":"sadak-pr-letkr-chillaya-vridh-dilawo-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लेटकर वृद्ध चिल्लाया-दिलाओ कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लेटकर वृद्ध चिल्लाया-दिलाओ कैश
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़, दर्जी, ईडी, कैश, सोना
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करेंसी की किल्लत पर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। इसी क्रम में पवांसा के स्टेट बैंक में कैश न मिलने पर लोग आंदोलित हो गए। संभल बहजोई मार्ग जाम लगा दिया। एक घंटे तक यातायात थमा रहा। बहजोई से संभल की ओर जा रहे संभल के एसडीएम भी फंस गए। एसडीएम ने लोगों को कैश दिलाने का भरोसा दिया तब कहीं जाकर वे सड़क से हटे। जाम दिन में साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक रहा। इस दौरान सिसौना से आए विजय पाल पुत्र रामस्वरूप सड़क पर लेट गए थे। विजयपाल कई दिनों से कतार में लग रहे हैं। इसके बाद भी कैश नहीं मिल पा रहा है। वह बुधवार को सुबह से ही लाइन में लग गए थे।
बुधवार को दोपहर बाद जब कैश नहीं मिला तो वह गुस्सा होकर सड़क पर लेट गए। घंटों सड़क पर लेेटे रहे। उनके साथ तमाम लोग सड़क पर थे। जिसके चलते संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लग गया। बहजोई से संभल की ओर जा रहे एसडीएम संभल व सीओ संभल गुजरे। जाम में फंस गए। बाद में आश्वासन दिया तो जाम खुला।
हयातनगर, पवांसा में लगाया जाम
संभल/सरायतरीन/सौंधन। नई करेंसी लेने और पुरानी करेंसी जमा करने के लिए बुधवार को बैंकों में आपाधापी भरा माहौल बना रहा। सरायतरीन की एसबीआई शाखा से नई करेंसी न मिलने पर लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने संभल-बहजोई मार्ग पर हयातनगर में चामुंडा मंदिर के निकट जाम लगा दिया। आधा घंटे तक जाम लगा रहा। नगर में आर्य समाज रोड स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में दिनभर भीड़ बनी रही। लोग लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। एक्सिस बैंक में केवल पुरानी करेंसी जमा की गई। बैंक ऑफ इंडिया में दस बजे से तीन बजे तक करेंसी दी गई। इसके बाद पुरानी करेंसी जमा की गई। पीएनबी में नई करेंसी नहीं थी। पीएनबी सरथल चौकी ब्रांच में बैंक अफसरों ने पांच हजार से अधिक पुराने नोट जमा करने पर पूछताछ की। कुछ लोग रुपये जमा किए बिना लौट गए।
विज्ञापन
सरायतरीन स्थित एसबीआई की शाखा पर सुबह से ही लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए। दस बजे पहुंचे शाखा प्रबंधक ने नो-कैश की जानकारी दी। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर हयातनगर थाना पुलिस पहुंची लेकिन लोग नहीं माने। इस बीच एसडीएम पहुंच गए। उन्होंने बैंक के रीजनल अफसर से बातचीत की। उन्होंने गुरुवार को कैश दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने जाम खोला। उधर, सौंधन स्थित प्रथमा बैंक शाखा में अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की हुई।