फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sabhasad will protest of bord meeting

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नामांतरण शुल्क बढ़ाने का विरोध करेंगे सभासद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
sabhasad will protest of bord meeting
संभल। पालिका परिषद की बैठक 20 मार्च को होनी है। प्रस्तावित एजेंडे का सभासद मंथन कर रहे हैं। अधिकतर सभासद नामांतरण शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध करने का मन बना चुके हैं। प्रस्ताव के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति ने किसी से मकान खरीदा और उस मकान को अपने नाम पर नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज कराना है कुल कीमत का दो प्रतिशत नामांतरण शुल्क लिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि इससे पहले कभी भी नामांतरण शुल्क दो प्रतिशत नहीं लिया गया है। महंगाई की मार से जूझ रही जनता पर अचानक नामांतरण शुल्क का व्यय भार डालने के प्रस्ताव का नगर पालिका परिषद की बैठक में खुला विरोध करेंगे। अभी तक नामांतरण शुल्क 100 रुपये है। इसे बढ़ाकर 500 रुपये करने और वसीयत तथा बैखनामे के आधार पर नामांतरण में कुल कीमत का दो फीसदी वसूल किए जाने का प्रस्ताव सभासद खारिज करेंगे। कर अधीक्षक रमा शर्मा ने बताया कि पालिका परिषद की आदमनी बढ़ाने के लिए यह प्रस्ताव रखा गया है। अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा गया है। अब निर्णय तो सभासदों को ही लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed