{"_id":"66d3a06b35e4e9deed0739d4","slug":"rural-mini-stadium-will-be-built-in-anandpur-village-of-bahjoi-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113862-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई के गांव आनंदपुर में बनेगा ग्रामीण मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई के गांव आनंदपुर में बनेगा ग्रामीण मिनी स्टेडियम
Sun, 01 Sep 2024 04:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। बहजोई के गांव आनंदपुर में करीब साढ़े तीन एकड़ भूमि में ग्रामीण मिनी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाकर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को कार्यदायी संस्था ने चिह्नित का सर्वे किया। डीपीआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बजट की मांग की जाएगी।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम में इंडोर गेम्स के लिए मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कंपलेक्स भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसमें रेस ट्रेक भी बनाया जाएगा। और ओपन जिम बनाया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सेहत के साथ खेल भी विकसित किए जा सकें। इसी के चलते शासन की ओर से जिले में यह एक मिनी स्टेडियम बनाए जाने के निर्देश हैं।
मिनी स्टेडियम जिला मुख्यालय के नजदीक बनाया जा रहा है। संभल का जिला मुख्यालय बहजोई के नजदीक स्थित गांव आनंपुर में ही बनाया जाना है। इसको देखते हुए मिनी स्टेडियम के लिए भूमि भी मुख्यालय के नजदीक ही चिह्नित की गई है। राजस्व विभाग ने भी चिह्नित जमीन युवा कल्याण विभाग को ट्रांसफर कर दी है। मिनी स्टेडियम में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस आदि खेलों का खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि युवा कल्याण विभाग को ग्रामीण मिनी स्टेडियम के लिए भूमि ट्रांसफर कर दी गई है। कार्यदायी संस्था को अब डीपीआर बनानी है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
000000000
यूपीपीसीएल को शासन ने कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया है। मिनी स्टेडियम के लिए भूमि ट्रांसफर युवा कल्याण विभाग को कर दी है। कार्यदायी संस्था अपनी डीपीआर बनाकर बजट की मांग करेगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल।
00000000000
जिला स्टेडियम का निर्माण भी यूपीपीसीएल ही करेगी निर्माण
बहजोई के नजदीक गांव भरतरा में जिला स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। इस जिका स्टेडियम का निर्माण भी यूपीपीसीएल ही किया जाना है। करीब 18 करोड़ की लागत से यह जिला स्टेडियम बनाया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दस करोड़ रुपये शासन ने मंजूर किए हैं। जिसमें पांच करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को दे दिए गए हैं। जिला स्टेडियम बनने से जिले के युवाओं की प्रतिभा को पंख लग जाएंगे।