फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   RPF jawans saved the life of a woman hanging on the pole of the train

आरपीएफ जवानों ने बचाई ट्रेन के डाले पर लटकी महिला की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
RPF jawans saved the life of a woman hanging on the pole of the train
चंदौसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार की भोर चंढ़ीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान महिला डाले पर लटक गई। वहां तैनात आरपीएफ के जवानों व एक अन्य यात्री ने जान जोखिम में डालकर महिला को बचा लिया। यह घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

चंढ़ीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन से गुजरती है। मंगलवार की भोर साढ़े तीन बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। पांच मिनट बाद जब लखनऊ के प्रस्थान करना शुरू किया, तभी एक महिला दौड़ती हुए पहुंची और ट्रेन चढ़ने का प्रयास करने लगे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला ने गेट का डाला पलट लिया और लटक गई। यह नजारा देख प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी जवान रोहित कुमार व मुकेश तथा एक अन्य यात्री ने दौड़ लगाकर ट्रेन के डाले पर लटकी महिला को अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। घटना से महिला बेसुध हो गई। मगर महिला के नाम व अन्य जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed