फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route will be diverted in the city on the day of Rath Yatra

Sambhal News: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू किया सेवा पखवाड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Route will be diverted in the city on the day of Rath Yatra
संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को भाजपाइयों ने उत्साह व उल्लास के साथ मनाया। भाजपा के जिला कार्यालय पर पीएम मोदी के संबोधन को सुना गया। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेसवार्ता करके सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए पार्टी हित में काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती के मौके पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को समग्र सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण भाजपा के जिला कार्यालय में देखा गया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन धर्मपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, राजा वर्मा, भारत सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद संभल विकासखंड के सभागार में आयुष्मान भव पखवाड़ा के अंतर्गत मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक सीएचओ को लैपटॉप वितरण किए गए व आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पीवीसी गोल्डन कार्ड वितरण किए गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु फाॅगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराए। इसके साथ राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के अंतर्गत विकासखंड परिसर में ही लगाई गई पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पोषाहार जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पंकज कुमार बिश्नोई, बीडीओ प्रेमपाल सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article