फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   root will be divert at agara moradabad highway

बाईपास पर रहेगा पहरा, नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Sat, 11 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 11 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
root will be divert at agara moradabad highway
ELECTION
मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है। इसमें कोई बाधा न आए इसके लिए हर एहतियात बरता जा रहा है। इसको लेकर मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूट-डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके लिए बाईपास पर पहरा रहेगा। यहां से नगर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण ने बताया कि 11 मार्च 2017 को सुबह आठ बजे से होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए एनएच पर रूट-डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई में कलक्ट्रेट के पास संभल बाईपास पर पुलिस का बैरियर रहेगा।
विज्ञापन


इससे गुजरकर भारी वाहन नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। चंदौसी से बबराला की ओर जाने वाले बड़े और भारी वाहन बाईपास से संभल-गवां होते हुए निकल सकेंगे। वहीं इस्लामनगर रोड पर नगर की सीमा पर ही बैरियर लगाकर बड़े और भारी वाहनों का नगर में प्रवेश रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वाहन इस्लामनगर से चंदौसी होते हुए गुजर सकेंगे। वहीं बबराला की ओर से आने वाले बड़े और भारी वाहनों को सादातबाड़ी वाले मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा। बबराला से गवां-संभल होते हुए यह वाहन चंदौसी-मुरादाबाद के लिए निकल सकेंगे।


संभल की ओर से आने वाले बड़े-भारी वाहनों को भी नगर की सीमा पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा। यह वाहन गवां होते हुए बबराला की ओर जा सकेंगे। वहीं संभल से नरौली होते हुए भी बड़े वाहन चंदौसी जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed