फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roof of mud house collapses due to rain; woman critically injured.

Sambhal News: बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, महिला गंभीर घायल

Mon, 07 Sep 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 07 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Roof of mud house collapses due to rain; woman critically injured.
सरायतरीन। थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव पवांसा में रविवार सुबह भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में मकान के नीचे सो रही महिला सुनहरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पांच वर्षीय नाती आर्यन और बारह वर्षीय बेटे शुभम को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सुनहरी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। सुनहरी देवी ने बताया कि शनिवार शाम को वे बेटे शुभम (12) और नाती आर्यन (5) के साथ खाना खाकर सो गए थे। सुबह अचानक छत और दीवार गिर गई और तीनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। एक साल के भीतर ही उनके पति और बेटी की मौत हो चुकी है। महिला खुद मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रही है। हादसे के बाद उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव सुहेल खान और लेखपाल दानवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच की और रिपोर्ट दैवी आपदा के तहत तहसील प्रशासन को सौंप दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed