फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   robbery with bank mitra in chandausi sambhal

बैंक मित्र से दिन दहाड़े लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
robbery with bank mitra in chandausi sambhal
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पखवाड़े में दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। पंजाब नेशनल बैंक शाखा जुनावई से चार लाख रुपये निकालकर होमगार्ड व दूसरे बैंक मित्र के साथ अपनी पतरिया गांव स्थित मिनी बैंक शाखा जा रहे बैंक मित्र की बाइक को दिन दहाड़े तीन लुटेरों ने गिरा दिया। बाइक के गिरते ही ढाटाबंद लुटेरों ने चार लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। वारदात से पुलिस में खलबली मच गई है। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए हैं। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक जुनावई की गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ही पतरिया गांव में दो मिनी बैंक शाखा हैं। जिन्हें बैंक मित्र संचालित करते हैं। यह बैंक मित्र रोजाना मुख्य शाखा से धन ले जाते हैं और ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं। रोजाना ही भांति बुधवार को भी पतरिया मिनी बैंक शाखा के संचालक बैंक मित्र पोशाकी यादव निवासी ग्राम समसपुर थाना जरीफनगर बदायूं अपनी बाइक पर पतरिया चौकी से एक होमगार्ड राकेश कुमार को लेकर जुनावई पीएनबी बैंक शाखा पहुंचा।
विज्ञापन

वहां से चार लाख रुपये का कैश लिया। दोनों वापस लौटने लगे तो उसी बैंक में उपस्थित पतरिया का ही दूसरा बैंक मित्र वीरपाल निवासी तोतापुर (गुन्नौर) भी उनकी बाइक पर गांव चलने के लिए बैठ गया। बताते हैं कि जैसे ही बैंक मित्र की बाइक आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में लहरा-वसीटा गांव के बीच पहुंची तो पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने बराबर में आते ही उनकी बाइक में जोरदार लात मारी। जिससे बाइक गिरकर रोड के नीचे गिरकर घिसट गई। बाइक गिरते ही लुटेरों ने बैंक मित्र पोशाकी यादव के हाथ से चार लाख रुपये रखा बैग छीन लिया और भाग गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, लुटेरे वापस जुनावई की ओर भाग चुके थे। दिन दहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जुनावई ब्लाक के सामने एक जन सुविधा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखी तो 2.58 बजे एक बाइक पर तीन लुटेरे जाते दिखे। चालक हेलमेट पहने था, पीछे बैठे दोनों लुटेरे ढाटा बांधे थे। 3.08 बजे तीन बाइकर्स वापस जाते भी दिख रहे हैं। संभल में मौजूद पुलिस महानिरीक्षक व कमिश्नर के साथ बैठक में शामिल पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन बाइकर्स लुटेरों ने बैंक मित्र से चार लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बैंक मित्र की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। काबिंग की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
लाखों के कैश की सुरक्षा को भेज डंडा वाला होमगार्ड
चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली पुलिस की पतरिया पुलिस चौकी ने बैंक मित्र के साथ जो होमगार्ड भेजा है, वह सिर्फ एक डंडा लेकर कैश की सुरक्षा करने के लिए गया था। जब लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया तो उसका डंडा भी दूर जा गिरा। बैंक मित्र पोशाकी यादव रोजाना ही पतरिया पुलिस चौकी से एक होमगार्ड को अपनी बाइक पर साथ बैठाकर ले जाता था। हर रोज की तरह बुधवार को भी उसने ऐसा ही किया। लेकिन सवाल यह है कि जब हर रोज लाखों का कैश लाना ले जाना होता था तो पुलिस ने सशस्त्र पुलिस कर्मी को क्यों नहीं भेजा। सिर्फ डंडा लेकर होमगार्ड को भेजने का लाभ क्या था। बताते है कि जब लुटेरों ने बाइक गिराई तो होमगार्ड का डंडा भी दूर गिरा। खुद को संभालने के अलावा होमगार्ड कुछ नहीं कर सका।

11 दिन पहले भी व्यापारी को लूटा था बाइकर्स लुटेरों
चंदौसी/गुन्नौर। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में ही 15 फरवरी को इसी हाइवे पर जुनावई के निकट ही बबराला के खल व्यापारी विवेक अग्रवाल को भी तीन बाइकर्स लुटेरों ने ही कुछ इसी अंदाज में गोली मारकर 1.80 लाख रुपये लूट लिए थे। जिसके सिर्फ ग्यारह दिन के बाद ही बाइक लुटेरों ने बैंक मित्र के साथ दूसरी बड़ी वारदात को दिन दहाड़े अंजाम दे दिया। हालांकि गुन्नौर पुलिस ने उस वारदाता का खुलासा करने का दावा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.04 लाख रुपये की नगदी बरामद भी कर ली थी। इस वारदात को लुटेरों ने तब अंजाम दिया, जब पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा भी संभल जिले में डेरा डाले हुए हैं। पूरा पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed