{"_id":"65f60df640dd54405804a6f7","slug":"robbery-revealed-in-chaupa-village-four-criminals-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108819-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौपा गांव में डकैती का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौपा गांव में डकैती का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
Sun, 17 Mar 2024 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव चौपा में आठ मार्च की रात हुई डकैती का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए जेवर व नकदी बरामद कर ली है।
शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा चौपा गांव निवासी सतेंद्र राघव के घर डकैती में शामिल बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी शानू उर्फ राईन, चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कमला विहार निवासी धर्मपाल यादव, जिला बिजनौर के थाना चांदपुर अंतर्गत बाबरपुर निवासी अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला और मेरठ जिले के थाना सिविल लाईन अंतर्गत मोहल्ला संजयनगर निवासी सौरभ उर्फ सिम्भा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उनकी गिरोह का मुखिया गांव पाठकपुर निवासी चांदबाबू है। 26 फरवरी को चांदबाबू और धर्मपाल ने चंदौसी में योजना बनाई थी। इसके बाद आठ मार्च को चांदबाबू के बताए घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव चौपा निवासी पीड़ित ग्रामीण सतेंद्र राघव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़ित ने जेवर, नकदी व सामान लूटने की जानकारी दी थी। आरोपियों से नकदी और जेवर बरामद किया है।
वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश
एसपी ने बताया कि बदमाश शुक्रवार की रात को गांव फरीदपुर में डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान गिरोह का मुखिया चांदबाबू भागने में कामयाब रहा। उसकी काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शानू उर्फ राईन ने वर्ष 2022 में बहजोई के मोहल्ला गोलागंज में की गई चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है। इस घटना में अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सुबोधनगर निवासी रिंकू और उसके दो साथी शामिल थे।
विज्ञापन
कोट
मुख्य आरोपी की तलाश में टीम लगी है। चार बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। बदमाशों से नकदी व जेवर बरामद हुआ है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम मेरी तरफ से दिया जाएगा। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी