फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   robbery at farmer house

किसान के घर लूटपाट

Thu, 15 Mar 2018 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 15 Mar 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
robbery at farmer house
crime
नखासा थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में मंगलवार देर रात बदमाशों ने किसान के घर को निशाना बनाया। किसान की बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर डेढ़ लाख रुपये की नगदी, जेवर समेत लाखों का माल लूट ले गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर निवासी किसान गुफरान मंगलवार को रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। एक कमरे में गुफरान, उसकी पत्नी व मां जमीला सो रही है। दूसरे कमरे में बहन अफसाना सो रही थी। देर रात्रि करीब दो बजे चार बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। अफसाना के कमरे की कुंडी खुली हुई थी। बदमाश अफसाना के कमरे में घुसे तो वह जाग गई।
विज्ञापन


बदमाशों ने अफसाना की गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी  दी। दो बदमाशों ने अलमारी में रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी, जेवर लूट लिए। बदमाश जब घर के मुख्य दरवाजे से भागे तो अफसाना चीखने लगी। चीख सुनकर परिजन जागे तो वारदात की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजनों ने डायल 100 पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने काफी देर बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित गुफरान का कहना है कि घर पर उसकी बहन के जेवरात रखे हुए थे और अलमारी में डेढ़ लाख रुपये का नगद था। जिसे बदमाश लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना लूट की कोई घटना नहीं हुई है। सुबह जानकारी दी गई है। दरोगा को जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


संभल। मढ़न चौकी क्षेत्र के गुमसानी गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बना लिया। तहरीर मढ़न चौकी पुलिस को दी गई है।
असमोली थाना की मढ़न चौकी क्षेत्र के गुमसानी गांव निवासी बबलू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। मध्यरात्रि के करीब चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। घर के कमरे का ताला तोड़ लिया। कमरे में रखे 10000 रुपये सहित करीब एक लाख रुपये का सामान समेट लिया। तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed