{"_id":"6643f516439feeaf21077525","slug":"robber-bride-absconds-with-jewelery-and-cash-just-15-days-after-marriage-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110491-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी के 15 दिन बाद ही जेवर-नकदी लेकर फुर्र हो गई लुटेरी दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी के 15 दिन बाद ही जेवर-नकदी लेकर फुर्र हो गई लुटेरी दुल्हन
Wed, 15 May 2024 05:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 15 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुरसानी संभल)। शादी के 15 दिन बाद ही नवविवाहिता पति को खाने में नींद की गोलियां देकर रात में सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फुर्र हो गई। सुबह पति सोकर उठा तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा निवासी जगदीश की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जगदीश की कोई संतान नहीं थी। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने उसे दूसरा विवाह कराने का लालच दिया। बदले में एक लाख रुपये खर्च होने की बात कही। उसके हामी भरने के बाद उक्त लोग 15 दिन पहले उसे उत्तराखंड के काशीपुर ले गए और शादी कराकर ले आए। आरोप है कि 12 मई की रात उसकी पत्नी ने उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दी और रात में किसी समय सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर चली गई। सुबह जब सोकर उठा तो पत्नी गायब थी। उसने काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने उक्त लोगों से कहा तो उन्होंने टाल दिया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।