फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways buses arriving late, passengers wandering

Sambhal News: देरी से पहुंच रहीं रोडवेज की बसें, भटकते हैं यात्री

Thu, 28 Mar 2024 05:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Mar 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses arriving late, passengers wandering
संभल। संभल से मुरादाबाद के बीच चलने वाली रोडवेज की अनुबंधित बसें देर से पहुंच रही हैं। कारण है डींगरपुर में सड़क का निर्माण होना। यहां जाम लगने से बसें फंस रही हैं, जो संभल देर से पहुंच पा रही हैं। इससे यात्री भटक रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, होली के त्योहार के बाद सभी लोग अपने गतव्यं को लौट रहे हैं। ऐसे में भीड़ का होना लाजिमी है। संभल से मुरादाबाद के बीच 36 बसें चल रही हैं। यह बसें संभल पहुंचते-पहुंचते लेट हो रही हैं। इस कारण संभल बस स्टैंड पर सावरियों की भीड़ एकत्र हो रही है। जैसे ही बस पहुंचती हैं, पहले से एकत्रित सावरियां उसमें सवार हो जाती हैं और कुछ खड़ी भी रह जाती हैं। बुधवार को पूरे दिन का यही माहौल रहा। इससे सावरियों में रोष दिखाई दिया। संभल रोडवेज बस स्टैंड के कार्यवाहक प्रभारी मोहसिन ने बताया कि डींगरपुर में सड़क बनने के कारण बसें देर से पहुंच रही हैं और होली के बाद भीड़ हैं तो कुछ समस्या भी बन रही है। हालांकि बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed