फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roads are in bad shape... no electricity, no water, wires are hanging on poles instead of poles.

Sambhal News: सड़कें बदहाल... बिजली न पानी, खंभों की जगह बल्लियाें पर लटक रहे हैं तार

Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad shape... no electricity, no water, wires are hanging on poles instead of poles.
संभल। हयातनगर वार्ड-12 में सड़कें हो या फिर बिजली-पानी का इंतजाम। सभी सुविधाओं की हालत खस्ता है। बिजली की आपूर्ति बांस-बल्ली के सहारे हैं। वाटर कूलरों के साथ हैंडपंप भी खराब हैं। मोहल्ले में सुविधाओं की यह स्थिति तब है, जब नगर पालिका विकास के बड़े-बड़े दावे करती है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पानी, सड़क, सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित है। बताया कि वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए न तो कोई मैदान है और न ही विकसित पार्क, जिससे बच्चों और युवाओं को खेलकूद की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। नालियों में गंदगी और जलभराव के कारण बदबू फैल रही है। बारिश के दिनों में पानी की भारी किल्लत लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाती है।
विज्ञापन

कई-कई दिनों तक पानी न मिलने से घरेलू कामकाज और छोटे व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि यह स्थिति क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति या लापरवाही को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed