फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roads are dilapidated, potholes become a big problem for pedestrians and local people

सड़कें जर्जर, गड्ढे बने राहगीर और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roads are dilapidated, potholes become a big problem for pedestrians and local people
संभल। नगर पालिका क्षेत्र में तमाम सड़कें जर्जर हैं और उनका टेंडर होने के बाद भी बनाया नहीं जा रहा। सड़क जर्जर होने के चलते लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से टेंडर होने का हवाला दिया जाता है, लेकिन निर्माण कार्य कब होगा। इसकी सही जानकारी नहीं है। जगह-जगह बड़े और छोटे गड्ढे लोगों के लिए समस्या का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर भी परेशानी उठाते हैं।
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे से रायसत्ती तक जाने वाली सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक बड़े गड्ढे हैं। जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। यही हाल कोटगर्बी मोहल्ले का बना हुआ है। शंकर चौराहे से बरेली सराय को जाने वाली सड़क भी जर्जर है। ऐसा ही हाल नगर की ज्यादातर सड़कों का है। अधिशासी अधिकारी के अनुसार कई सड़कों का टेंडर हो गया है। जल्द निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। अब सवाल उठता है कि निर्माण कब होगा। जबकि यह सड़कें दो वर्ष या उससे भी ज्यादा समय से खराब पड़ी हैं। जहां मरम्मत कराई गई थी वह भी सड़कें उखड़ गईं।
विज्ञापन

छह महीने पहले सड़क के गड्ढे भरे गए थे, लेकिन अब फिर से गड्ढे हो गए हैं। पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। वाहन चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफीक उर्रहमान, मोहल्ला जगत
पूरी सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों से कई बार हादसे भी हुए हैं। नगर पालिका के कर्मचारी और चेयरमैन पति इस मार्ग से अक्सर निकलते हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया। जबकि सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है।
अजय कुमार, शंकर चौराहा
काफी समय से सड़क की हालत जर्जर है। अधिकारियों के वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस खराब सड़क से दुकानदार और ग्राहक दोनों को परेशानी होती है।
अवधेश वार्ष्णेय, तहसील रोड
बारिश के बाद से सड़क जर्जर हो चुकी है। पानी भर जाने पर कीचड़ रहती है। बाइक सवार फिसल कर गिर जाते हैं। कई बार नगर पालिका से निर्माण कार्य कराने की मांग की जा चुुकी है लेकिन अब तक हुआ कुछ नहीं है।

अरूण कुमार, मोहल्ला कोट गर्बी
दो वर्ष से सड़क खराब है। आए दिन खराब सड़क के चलते हादसे होते रहते हैं। राहगीरों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर सड़क पड़ जाए तो लोगों को राहत मिलेगी।
मदन लाल, अस्पताल चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed