फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   road jam

बस ने किसान को रौंदा, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 04 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 04 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
road jam
संभल गंवा मार्ग पर हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित शकरपुर में गुरुवार की सुबह सड़क पार कर रहे किसान को निजी बस के चालक ने टक्कर मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसान के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर हयातनगर, नखासा व कोतावली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का गुस्सा देख पीएसी को भी बुलाया गया। शकरपुर गांव निवासी गुलफाम सिंह का पुत्र चरन सिंह (22) सुबह सात बजे के करीब खेत पर जा रहा था। वह गांव से निकलने के बाद सड़क पार कर रहा था। संभल की तरफ से जा रही बस ने चरन सिंह को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



चरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह बस संभल बारातियों को छोड़कर वापस जा रही थी। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। चरन सिंह को उसके परिवार वाले व अन्य ग्रामीण जिला अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण उसका शव लेकर अपने गांव पहुंचे और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आक्रोशित ग्रामीणों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई व मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। सूचना मिलने पर हयातनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा बस को कब्जे में ले लिया। काफी कोशिशों के बाद भी जब लोग शांत नहीं हुए तो दो थानों की पुलिस के साथ पीएसी को बुलाना पड़ा।


इसके बाद कुछ लोगों ने समझदारी दिखाई और पुलिस ने जब कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग जाम हटाने पर राजी हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।



तीन वर्ष पहले चरन सिंह की शादी हुई थी। उसने अपने परिवार के लिए बड़े बड़े सपने देखे थे लेकिन अचानक हुए हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। उसका डेढ़ वर्ष का मासूम पुत्र है। जिसके पालन पोषण की जिम्मेदारी चरन सिंह की पत्नी सोबिया पर आ गई है। हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। आंसू थामे नहीं थम रहे थे। गांव की महिलाएं उसे सांत्वना दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed