{"_id":"6515d6701f4d6ded12041df7","slug":"road-dug-with-jcb-instead-of-cutter-orders-to-file-report-against-two-companies-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-2741-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कटर के बजाय जेसीबी से खोदी सड़क, दो कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कटर के बजाय जेसीबी से खोदी सड़क, दो कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के आदेश
विज्ञापन
चंदौसी। रजपुरा ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत चार गांव में कंपनियों ने कटर के बजाय जेसीबी से सड़क खोद दी और दो माह बीत जाने के बाद उसकी मरम्मत नहीं की। डीएम ने इस मामले में सहायक आयुक्त उद्योग से जांच कराई। डीएम के आदेश सीडीओ ने रजपुरा बीडीओ को दो कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
संभल जनपद में जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही है और टंकियों का निर्माण हो रहा है। रजपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदासपुर और देवपुरा में मैसर्स एनकेजी प्राइमस मथुरा की कंपनी, ग्राम पंचायत भीकमपुर जैनी ओर सिंहावली में मैसर्स पीएनसी एसपीएमएल कंपनी कोलकाता काम कर रही है। दोनाें कंपनियों ने पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई कर दी और पाइप लाइन बिछा दी। पर दो माह से अधिक का समय हो गया। सड़क की मरम्मत नहीं की। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले की शिकायत डीएम से की गई। आरोप लगाया कि सड़क को मानक से अधिक तोड़ दिया गया। इस मामले की जांच रिपोर्ट डीएम ने सहायक आयुक्त उद्योग से मांगी। उन्होंने 18 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट दी। जांच रिपोर्ट में बताया कि सड़क की खुदाई आवश्यकता के अनुसार कटर से की जानी थी। पर कटर के बजाय कंपनियों ने सड़क को जेसीबी को मानक से अधिक खोद यानी तोड़ दिया। उसकी मरम्मत भी नहीं की गई। साथ ही रिपोर्ट में दुर्भावनापूर्वक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना बताया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने रजपुरा ब्लॉक के बीडीओ को मैसर्स एनकेजी प्राइमस मथुरा, मैसर्स पीएनसी एसपीएमएल कंपनी कोलकाता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।