फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Reservation of six out of eight bodies of the district changed

Sambhal News: जिले के आठ निकायों में से छह का बदला आरक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Reservation of six out of eight bodies of the district changed
दिसंबर 2022 में तय हुए आरक्षण में महिला के लिए नहीं था आरक्षण, अब चार निकायों पर महिला को मिला आरक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। निकायों का आरक्षण बदलने के साथ ही दावेदारों के अब चेहरे भी बदल जाएंगे। जिले के आठ निकायों में से छह पर आरक्षण में बदलाव किया गया है। इसमें जिले की तीनों नगर पालिका का आरक्षण बदल दिया है। जबकि तीन नगर पंचायतों के आरक्षण में भी बदलाव किया गया है। 05 दिसंबर 2022 को तय हुए आरक्षण में संभल नगर पालिका परिषद अनारक्षित थी, चंदौसी और बहजोई में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तय हुआ था। बृहस्पतिवार को जारी आरक्षण में संभल, चंदौसी को महिला और बहजोई का आरक्षण अनारक्षित तय हुआ है। ऐसे ही बदलाव नगर पंचायतों में किया गया है। दिसंबर में तय हुए आरक्षण में गुन्नौर और बबराला को अनारक्षित किया गया था। अब गुन्नौर का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग और गुन्नौर का अनारक्षित ही रखा है। गवां को अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षित किया गया था। इस बार के आरक्षण में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण तय हुआ है। नरौल अन्य पिछड़ा वर्ग के स्थान पर अनारक्षित की गई है। सिरसी नगर पंचायत दिसंबर के आरक्षण में अनारक्षित थी। इस बार भी कोई बदलाव नहीं है।
----------------
निकायों में मतदातओं की स्थिति
नगर पालिका परिषद मतदाता
संभल 190425
चंदौसी 99206
बहजोई 31991
------------------
नगर पंचायत मतदाता
सिरसी 26004
नरौली 16304
गुन्नौर 22413
बबराला 17149
गवां 8991
नोट- पहली अप्रैल 2023 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed