फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Reservation of backward classes, protest against ignoring rights and interests, submitted memorandum

पिछड़े वर्गों के आरक्षण, अधिकारों और हितों की अनदेखी का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Reservation of backward classes, protest against ignoring rights and interests, submitted memorandum
संभल। पिछड़े वर्गों के आरक्षण, अधिकारों और हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारतीय वीर दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देकर सरकार से अधिकार संपन्न पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का अलग से गठन किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भारतीय वीर दल के जोनल प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार फौजी के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील परिसर में कार्यकर्ता एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि करीब तीन दशक पहले आज के ही दिन मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

इसमें 40 सिफारिशें शामिल थीं लेकिन दो सिफारिशें ही अमल में लाई गईं। जबकि बाकी सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है। भारतीय वीर दल इस दिन को मंडल दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार से मांग करता है कि मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को पूर्ण रुप से लागू किया जाए और केंद्र सरकार अधिकार संपन्न पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन किया जाए। नौकरी का क्षेत्र हो या फिर अन्य सेक्टर, हर जगह ओबीसी को कम से कम 60 फीसदी आरक्षण दिया जाए। सीधी भर्ती, प्रोन्नति, आयु सीमा आदि में भी छूट प्रदान की जाए। इस दौरान मदन कटारिया, सुमित, कृष्ण त्यागी, अमित कुमार, महकार सिंह, रविंद्र भाटी, अजीत भाटी, मांगेराम नागर, आकाश त्यागी, शान मोहम्मद, फरमान मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed