फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Republic Day: PAC and RAF jawans are ready along with the police

गणतंत्र दिवस : पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान मुस्तैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: PAC and RAF jawans are ready along with the police
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल के बाद संभल अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। सुरक्षा व्यवस्था लगातार चाकचौबंद की हुई है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ को निगरानी पर लगाया हुआ है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही जिलेभर में वाहनों के साथ होटल और ढाबों की चेकिंग की गई है। जिससे बाहरी लोगों की पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जिलेभर के थानों की पुलिस अलर्ट है। पीएसी और आरएएफ की दस कंपनी संभल में पहले से ही मुस्तैद हैं। गणतंत्र दिवस पर कड़ा पहरा रहेगा। चेकिंग लगातार जारी है। होटल और ढाबे भी पुलिस ने चेक किए हैं। बाहर से आने वाले वाहन भी चेक किए जा रहे हैं। यह एहतियाती तौर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मालूम हो बवाल के बाद से ही शहर में अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जनसंवाद भी लगातार जारी है।
विज्ञापन

00000000000
सरकारी भवनों को पूर्व संध्या पर सजाया
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के सभी सरकारी भवनों को सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइट लगाकर तिरंगा रूपी बनाया है। इसके अलावा हर घर तिरंगा की पहल की है। जिससे गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दे। इसमें आम लोग भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लोगों ने घरों पर तिरंगा लगा दिया है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां भी देर शाम तक की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed