{"_id":"69d94e69971a9e7cbb04b322","slug":"report-on-six-people-including-three-brothers-in-a-fight-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-134093-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट में तीन भाइयों समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट में तीन भाइयों समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र में बच्चों के झगड़े की शिकायत को लेकर गाली-गलौज, धारदार हथियार से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित ने तीन भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुल्तानपुर खुर्द निवासी नसीम अली के अनुसार 15 मार्च शाम को मोहल्ले के बच्चों और उसके बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। बच्चों के घर आकर बताने पर वह पत्नी चांदनी के साथ दूसरे पक्ष के घर शिकायत करने पहुंचे, जहां आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने जांच की। पीड़ित की तहरीर पर क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर खुर्द निवासी सगे भाई पप्पू, आरिफ अली, फुरकान के अलावा नगमा, बबलू और नथिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद