फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   report on ration in sambhal

लॉकडाउन में राशन कोटेदार गरीबों का मार रहे हक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
report on ration in sambhal
संवाद न्यूज एजेंसीगुन्नौर/बबराला। कोरोना वायरस के चलते जहां पूरा देश लाकडाउन में हैं। इसी बीच राशन कोटेदारों की राशन वितरण में गड़बड़ी करने की लगातार मिल रही हैं। शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने अब डीलरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने जांच का आदेश पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्त को दिया।
विज्ञापन

गांव बहलोलपुर में राशन कोटेेदार मुकेश कुमार के यहां पर जांच की। जांच में पाया कि राशन कोटेदार राशन में कटौती कर रहा है। गांव सिंघौली पूर्वी में राशन कोटेदार सोमवती के यहां जांच की गई तो यहां भी कम राशन देने की शिकायत की पुष्टि हुई। घटतौली की भी शिकायत थी। दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई की गई है। गांव अजीजपुर में लोगों ने कोटेदार की शिकायत की। कम राशन देने की शिकायत के बाद कोटेदार मनवीर की दुकान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इस समय देश में लाकडाउन चल रहा है। लोग परेशान हैं और अगर राशन कोटेदार मजबूर लोगों को परेशान करेंगे तो उनके खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि अगर किसी को राशन कोटेदार परेशान करता हो या फिर राशन नहीं दे रहा है। ऐसे उन्हें 94544 15834 फोन करें या फिर पूर्ति विभाग को फोन पर शिकायत करें।राशन कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी। दीपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed