फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   report on four in encounter

चार के खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
report on four in encounter
चंदौसी/सौंधन। रजपुरा थाना क्षेत्र में मोलनपुर गांव के निकट बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में मृतक शकील व उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से पिस्टल समेत कई शस्त्र व कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के मामले में मृतक शकील व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें दो कांस्टेबलों के बदमाशों की गोली से घायल होने, एसपी यमुना प्रसाद के बुलेट प्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगने आदि की जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारे गए फरारी हत्याकांड के मास्टर माइंड शकील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोर्चरी पर उसकी बुआ व अन्य रिश्तेदारों ने उसकी शिनाख्त शकील के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर भी कई टीमें पहुंची, उन्होंने अपनी जांच पड़ताल की कार्रवाई की। भागे बदमाशों की तलाश में एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ अशोक कुमार आदि की निगरानी में का बिंग की गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed