{"_id":"608321ef8ebc3ebf415d5010","slug":"report-on-40-including-24-nominated-in-the-controversy-over-electoral-rivalry-babrala-news-mbd387245141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 24 नामजद समेत 40 पर रिपोर्ट धनारी के भकरौली में दो पक्षों में हुई थी मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 24 नामजद समेत 40 पर रिपोर्ट धनारी के भकरौली में दो पक्षों में हुई थी मारपीट और पथराव
विज्ञापन
संभल। गुरुवार की शाम ग्राम पंचायत भकरौली में चुनाव प्रचार के दौरान दो प्रत्याशी और उनके समर्थकों में जमकर लाठी डंडे चले थे। दोनों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से दोनों पक्षों के 24 नामजद और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली में निवर्तमान प्रधान पति रामरहीश यादव और पूर्व प्रधान पति अमर सिंह यादव दोनों चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों में पुरानी चुनावी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रचार के दौरान पक्ष भिड़ गए थे और जमकर लाठी डंडे चले थे और पथराव भी हुआ था। सूचना पर पुलिस पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। कोई से भी पक्ष से शिकायत न मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार की तहरीर पर 24 नामजद समेत 40 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इन लोगों को किया गया नामजद
उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की तहरीर पर धनारी थाने में एक पक्ष के निवर्तमान प्रधान पति रामरहीश यादव के अलावा राजकुमार, तरुण कुमार, टिल्लू, बबलू, राजेंद्र सिंह, बनवारी राजनसिंह, बनवारी और दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान पति अमरसिंह के अलावा योगेंद्र कुमार, योगेश कुमार, मुकेश, नरेश, जैन, मुकेश यादव, प्रदीप कुमार, अतर सिंह, विनीत, कालू उर्फ कल्याण प्रवेश, राजकुमार, शिवम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा 15 से 16 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
आईपीसी की इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने और पथराव करने के मामले में आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 147, 149, 323, 504, 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दिशा देने भी शुरू कर दी हैं।