{"_id":"5df28b708ebc3e87b96e18a0","slug":"report-on-100-people-in-sambhal-matter-of-jam-sambhal-news-mbd3326262183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की लाश रखकर पुलिस के खिलाफ जाम जाम लगाने में 100 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की लाश रखकर पुलिस के खिलाफ जाम जाम लगाने में 100 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पुलिस पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाकर जाम लगाने वाले हसनपुर मुजब्ता के लोगों पर कोतवाली की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है। इसमें आठ लोग नामजद हैं और 80-90 अज्ञात हैं। जाम लगाने वालों पर यातायात बाधित कर लोक व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप है।
संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी राजकुमार के बेटे शिवकुमार (9) का उसके घर से 6 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हयात नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिवकुमार की लाश 10 दिसंबर को पड़ोसी गांव गोविंदपुर में आम के बाग से दो हिस्सों में बरामद की गई थी। पुलिस ने दस दिसंबर की रात जिन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। उनमें कई निर्दोष थे।
निर्दोष लोगों को थाने में पूछताछ के दौरान पीटा गया। यह मुद्दा जब गांव में गूंजा तो पीड़ित परिवार और हसनपुर मुंजब्ता के लोग 11 दिसंबर को सड़क पर उतर आए। पोस्टमार्टम के बाद शिवकुमार की लाश का अंतिम संस्कार नहीं किया बल्कि लाश को चंदौसी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्दोष लोगों को छुड़वाने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया। जो लोग अनावश्यक पकड़े गए थे उन्हें छोड़ भी दिया गया। इसके बाद जाम लगाने वालों के खिलाफ संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें हसनपुर मुंजब्ता के आठ लोग नामजद हुए हैं, जबकि 80-90 अज्ञात हैं। अब फोटो देखकर आरोपी चिह्नित किए जाएंगे।