फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report of murder against three including partner of farmer Vedram

किसान वेदराम के साझेदार सहित तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Report of murder against three including partner of farmer Vedram
बनियाठेर/चंदौसी। 23 मार्च को किसान को गोली मारकर लूटपाट की गई थी। जिसमें किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर किसान के साझेदार सहित तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही साझेदार तालेवर और उसके साथी नन्हें को भी हिरासत में ले लिया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला लोधियान निवासी किसान वेदराम के भाई कन्हैया ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 23 मार्च की शाम पांच बजे उसके दोनों भाई वेदराम (23) व भगवान दास कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के चंदौसी-कैथल रोड पर अपने खेत में बैगन की फसल तोड़ रहे थे। वहां से मोहल्ला चुन्नी निवासी वेदराम का साझेदार तालेवर उसको अपने साथ गांव नेहटा में जमीन की पेशगी के लिए बुलाकर ले गया। बाद में 7.45 बजे तालेवर ने फोन कर वेदराम के मरने की खबर दी थी, जबकि मौके पर पहुंचने पर वेदराम की सांसे चलती मिली थी। मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कन्हैया ने तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही दो लोगों ने तालेवर व उसके दो साथियों को धारदार हथियारों से वेदराम को पीटते देखा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तालेवर, उसके साथी संजीव व नन्हें के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी तालेवर व नन्हें को हिरासत में ले लिया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी को गुरुवार रात कोतवाली में पहुंची भीड़
चंदौसी। गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे किसान के परिजन एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना बनियाठेर भेज दिया।

बनियाठेर क्षेत्र के नेहटा मार्ग पर बुधवार को किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया। रात साढ़े दस बजे मृतक किसान के परिजन व परिचित एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने की बात कही। कोतवाली में तैनात एसएसआई संजय कुमार ने परिजनों को बताया कि घटनास्थल थाना बनियाठेर क्षेत्र की है। इसलिए आप लोग बनियाठेर थाने में पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराएं। एसएसआई के समझाने के बाद परिजन चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed