फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed in stone pelting-firing matter

पथराव-फायरिंग में 19 नामजद और 20-30 अज्ञात के खिलाफ दरोगा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Report filed in stone pelting-firing matter
संभल। मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 19 को नामजद करते हुए 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से पथराव और फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। यह कार्रवाई पवांसा पुलिस चौकी प्रभारी ललित शर्मा की तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के चंदनकटी चूहा गांव में सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे गांव में खाली पड़े मकान की चारदीवारी में ट्रैक्टर की साइड लगने से कुछ ईंटें निकलकर बाहर आ गईं थीं। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो लाठी डंडे चलने लगे और पथराव हुआ। फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

उप निरीक्षक का कहना है कि जब वह विवाद की सूचना पर पहुंचे तो प्रधान पक्ष और दूसरा पक्ष एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के मनपाल, जगपाल, सतपाल, जीतपाल, रामाशंकर, संजीव, सतेंद्र, सोमवीर, अजयपाल के साथ 10-15 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि दूसरे पक्ष से बलवीर, बुद्घसैन, विजेंद्र, वीरेश, नरेश, जयवीर, गंभीर, कालीचरन, राकेश, गुड्डू समेत अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed