फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed in rioting and fighting with farmers, six including five bouncers arrested

Sambhal: वीनस शुगर मिल में बाउंसरों ने किसानों को पीटा, छह युवक गिरफ्तार.. वायरल वीडियो में दिख रही बेरहमी

Mon, 18 Dec 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Mon, 18 Dec 2023 01:43 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि स्थानीय किसान शुगर मिल गेट पर गन्ना तुलवाने गए थे। किसी बात को लेकर उनका बाउंसरों से विवाद हो गया। इसके बाद बाउंसरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Report filed in rioting and fighting with farmers, six including five bouncers arrested
किसानों से मारपीट करने के आरोप में पकड़े गए वाउंसर - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी के मझावली स्थित वीनस शुगर मिल में शनिवार को किसानों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज कर ली। पुलिस ने पांच बाउंसर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं मिल अधिकारियों ने किसानों को व्यवस्था सुधारने और घायल किसानों का उपचार कराने का आश्वासन दिया है। शनिवार की देर शाम मझावली शुगर मिल के गेट पर पहले गन्ना तौलने को लेकर किसानों में कहासुनी के बाद बाउंसर और मिल कर्मचारियों ने किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।
विज्ञापन


मारपीट में चार किसान घायल हो गए थे। विरोध में किसानों ने शुगर मिल बंद करा दी थी। इस मामले में थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी घायल किसान अजय कुमार के पिता हरद्वारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में बताया कि उनका बेटा अजय व गांव के अन्य किसान गन्ना तौलने शुगर मिल गेट पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मिल कर्मचारी भगवान व कामेंद्र ने बाउंसरों के साथ उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने दो फायर भी किए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मिल कर्मचारी बनियाठेर निवासी भगवान सिंह, कामेंद्र, बाउंसर जिला बागपत के गांव बेगमाबाद गढ़ी निवासी प्रशांत तोमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

इसके अलावा मेरठ के गांव सलावा निवासी श्रीकांत, मेरठ के गांव शाहपुर पीरपुर निवासी सचिन, मेरठ अंतर्गत सरधना के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी पुनित व अज्ञात बाउंसरों के खिलाफ मारपीट, बलवा, गाली गलौज और फायर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी भगवान सिंह व सुरक्षाकर्मी मुकेश राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि देर शाम अफजलपुर डरौली चौराहे से जिला बागपत के गांव बेगमाबाद गढ़ी निवासी प्रशांत तोमर, मेरठ के गांव सलावा निवासी श्रीकांत, मेरठ के गांव शाहपुर पीरपुर निवासी सचिन, मेरठ के सरधना के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी पुनित शामिल हैं। जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घायल किसानों का उपचार व व्यवस्था में सुधार करेगी शुगर मिल

शनिवार की रात करीब 11 बजे शुगर मिल अधिकारियों से आश्वासन मिलने पर किसानों ने तौल शुरू कर दी थी और शुगर मिल की पेराई शुरू करा दी थी। किसानों ने मांग रखी थी कि दोषी कर्मचारी व बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ घायल किसानों का उपचार कराया जाए। इसके अलावा शुगर मिल बाहर के किसानों का गन्ना न खरीदे और व्यवस्था में सुधार करें। मिल अधिकारियों ने सभी मांगों पूरा कराने का आश्वासन दिया था।

वीडियो वायरल, नजर आ रही बाउंसरों की बेरहमी

शनिवार की रात वीनस शुगर मिल में हुई किसानों की पिटाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 48 सेकेंड के इस वीडियो में बाउंसरों की बेरहमी साफ नजर आ रही है। वायरल वीडियो में मिल कर्मचारी और बाउंसर किसानों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। भगदड़ नजर आ रही है।

पीड़ित किसान की तहरीर पर मिल कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -श्रीश्चंद्र, एएसपी



शुगर मिल में पहले गन्ना तौलने को लेकर किसानों में आपस में विवाद हुआ था। सुरक्षा कर्मियों के पहुंचने पर मामला बढ़ गया और किसान एकत्र हो गए थे। किसानों की मांग पर मुकदमा दर्ज हो गया है। घायल किसानों का शुगर मिल की ओर से उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। -आरके सिंह, यूनिट हेड वीनस शुगर मिल मझावली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed