फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed in Kotwali against nine Congressmen including District President

जिलाध्यक्ष सहित नौ कांग्रेसियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Report filed in Kotwali against nine Congressmen including District President
चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के आरोप में नौ नामजद सहित पांच-छह अज्ञात कांग्रेसियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कांग्रेसियों ने गुरुवार की दोपहर शक्ति नगर से शहीद भगत सिंह स्मारक तक जुलूस निकाल धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान बिना कांग्रेसियों बिना मास्क लगाए जुलूस में शामिल थे।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर बारह बजे जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध कांग्रेसियों ने शक्ति नगर से मुंसिफ रोड होते हुए स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक जुलूस निकाला विरोध प्रदर्शन किया था। कोतवाली के उपनिरीक्षक सईद खां का आरोप है कि जुलूस के दौरान कांग्रेसियों ने शासन की कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन किया तथा जुलूस में शामिल लोग बिना मास्क के ही शामिल थे। कोतवाली में दुष्यंत कुमार निवासी कृष्णा नगर, विवेक गांव मौलागढ़, कल्पना सिंह शक्ति नगर, विजय शर्मा निवासी टांडा संभल, दिनेश कुमार निवासी गणेश कालोनी, मुवीन हम्माद निवासी गुन्नौर, महेंद्र वाल्मीकि निवासी संजय बस्ती, भरत लाल निवासी खुर्जा गेट सहित पांच-छह अज्ञात कांग्रेसियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed