{"_id":"69a49c567f824426f7051253","slug":"report-filed-against-unknown-in-case-of-death-of-youth-in-road-accident-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127324-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की 23 फरवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दुबारी कला के रहने वाले जितेंद्र कुमार (32) 10 फरवरी की रात आठ बजे करीब खाद की बोरी बाइक पर रखकर मेरठ बदायूं मार्ग से अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था। तभी मौके पर पहुंचे गांव के ही अंकुर नाम के व्यक्ति के द्वारा घायल को घर पहुंचाया गया।
घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उपचार में राहत न मिलने पर ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान जितेंद्र की 23 फरवरी को मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई हरिओम की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद