फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against husband and three person for dowry murder

दहेज हत्या का आरोप, पति सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Report filed against husband and three person for dowry murder
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खनुपुरा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत हो गई थी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव खनुपुरा में बृजेश कुमारी (20) का शव कमरे के अंदर दरवाजे के पास जला हुआ पड़ा मिला था। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

मायके वालों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया था। मंगलवार की तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चला, पर समझौता नहीं हो सका। उसके बाद गांव चाटन निवासी विवाहिता की पिता भूरे सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जलाकर मारने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने पति विकास, ससुर सत्यवीर, सास सर्वेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed