{"_id":"6605de5935653e64e90ca7f9","slug":"report-filed-against-father-and-two-sons-in-murder-of-student-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-109139-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्र की हत्या में पिता और दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्र की हत्या में पिता और दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 29 Mar 2024 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव महोरा लखूपुरा में बुधवार की शाम हुई छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी हाथ नहीं आ सके हैं। छात्र के ताऊ अमरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा राहुल यादव (19) बुधवार की शाम गांव में परचून की दुकान से कुछ लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान विरलेश किसी कोचिंग सेंटर के पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान राहुल यादव से विरलेश की कहासुनी हो गई थी। उस समय मौके पर बीचबचाव हो गया था। बाद में विरलेश ने अपने पिता तेजपाल और भाई वीकेश के साथ मिलकर भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया।
इसमें राहुल की मौत हो गई। बताया कि जब बचाने के लिए उनके भाई कर्रू और रविंद्र आए तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह घायल हो गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और चंदौसी में रहकर पढ़ता था। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। एहतियाती तौर पर पुलिस भी तैनात रही। हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।