फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report file against 17 named and 20 unknown people in attack on police in sambhal

Sambhal: पुलिस पर हमले मामले में 17 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 10:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Sep 2022 10:03 PM IST
सार

चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की शाम गांव कहरौला गर्वी निवासी कलावती पत्नी महाराज और अंगूरी पत्नी चंद्रपाल ने चौकी पर आकर कुछ लोगों पर भूमि कब्जे और विवाद की सूचना दी थी। वह अपने साथ दो सिपाही और एक होमगार्ड को लेकर मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Report file against 17 named and 20 unknown people in attack on police in sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल पुलिस टीम पर हुए हमले में जिजौड़ा चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह ने 17 पर नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज केस में चौकी प्रभारी ने जातिसूचक शब्द कहने, पुलिस टीम पर फायर करने, मारपीट कर वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया गया है। नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की शाम गांव कहरौला गर्वी निवासी कलावती पत्नी महाराज और अंगूरी पत्नी चंद्रपाल ने चौकी पर आकर कुछ लोगों पर भूमि कब्जे और विवाद की सूचना दी थी। वह अपने साथ दो सिपाही और एक होमगार्ड को लेकर मौके पर पहुंचे थे। जहां दो पक्षों में विवाद हो रहा था। समझाने पर कलावती और अंगूरी का पक्ष शांत हो गया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया।

विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर वर्दी फाड़ते हुए अपमानित किया और मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जब थाना पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक नामजद आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इनको बनाया है आरोपी
गांव कहरौला गर्वी निवासी राम सिंह, श्योराज सिंह, राजकुमार, मनवीर, ओमवीर, रामवीर, धर्मपाल, इंद्रपाल, तेजस्वी, बह्मा, बबीता, राजवती, अमरीश, सत्यपाल, रामबाबू, सुंदर, देवेंद्र व 15-20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed