Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A poignant enactment of the abduction of Sita in the Ramlila

Sambhal News: रामलीला में सीता हरण प्रसंग का मार्मिक मंचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A poignant enactment of the abduction of Sita in the Ramlila
बनियाठेर। श्री आदर्श युवक रामलीला समिति बनियाखेड़ा द्वारा शिव मंदिर पर आयोजित रामलीला में शनिवार को सीता हरण का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों ने श्रीराम के वन गमन और पंचवटी पहुंचने का मंचन किया। वहां रावण की बहन शूर्पणखा राम-लक्ष्मण को देखकर मोहित हो गई। विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर लक्ष्मण ने क्रोधित शूर्पणखा के नाक-कान काट दिए। अपमानित शूर्पणखा ने खर-दूषण को पूरा वृत्तांत बताया, जिसके बाद श्रीराम ने उनका वध किया। इसके बाद शूर्पणखा ने रावण को सारा घटनाक्रम सुनाया। रावण ने मारीच की सहायता से सीता का हरण करने की योजना बनाई और फिर सीता का हरण कर लिया। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी
बनियाठेर। श्री आदर्श युवक रामलीला समिति बनियाखेड़ा के तत्वावधान में शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में शनिवार को सीता हरण का मार्मिक प्रसंग दिखाया गया।
कलाकारों द्वारा किए गए मंचन में श्री राम वन गमन करते हुए पंचवटी पहुंचते हैं, जहां रावण की बहन शूर्पणखा आती है और राम-लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है। विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर वह क्रोध में सीता पर हमला करने दौड़ती है, तभी लक्ष्मण उसकी नाक-कान काट देते हैं। नाक-कान कटने पर शूर्पणखा रोती हुई खर-दूषण के दरबार में पहुंचती है। बहन के अपमान का बदला लेने खर-दूषण प्रभु श्रीराम से युद्ध करते हैं, जिसमें श्रीराम सभी राक्षसों का वध कर देते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद शूर्पणखा रावण के दरबार में जाकर सारा वृत्तांत बताती है। रावण समझ जाता है कि इतने वीर राक्षसों का वध करने वाला श्री हरि विष्णु के अलावा कोई नहीं हो सकता। वह योजना बनाकर मारीच की मदद से सीता का हरण कर लेता है।इस अवसर पर डॉ. महेश मौर्य, कमल सिंह प्रजापति, अंश प्रजापति, वंश प्रजापति, तरुण पाल, विशेष प्रजापति, संजय पाल, थान सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, प्रिंस प्रजापति, भजनलाल प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, रवीश पाल, सुशील जैन, प्रिंस जैन सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed