{"_id":"65fb3eabaaca854aae064b54","slug":"regional-manager-upset-after-seeing-dirt-at-roadways-bus-stand-gave-instructions-sambhal-news-c-204-1-chn1001-108585-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस स्टैंड पर गंदगी देख बिफरीं क्षेत्रीय प्रबंधक, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस स्टैंड पर गंदगी देख बिफरीं क्षेत्रीय प्रबंधक, दी हिदायत
Thu, 21 Mar 2024 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बुधवार को नगर के आजार रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का हाल जाना। गंदगी मिलने पर वह बिफर पड़ीं। उन्होंने रोडवेज के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए।
बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीएल मिश्रा और एई नवनीत गोयल ने रोडवेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज परिसर में लगी फ्लेक्सी को हटवाया। बैनर और फ्लैक्स बोर्ड परिसर में न लगवाने के निर्देश दिए । इसके बाद उन्होंने रोडवेज पर पूछताछ केंद्र, पानी की टंकी और शौचालय का हाल देखा। जहां गंदगी पसरने पर साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि होली पर्व को लेकर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिससे त्योहार पर यात्रियों को सफर करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।