फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Reason for migration of Hindus is not only riots but also backwardness in field of education and business

संभल बवाल: हिंदुओं के पलायन का कारण दंगे के साथ शिक्षा-कारोबार के क्षेत्र में पिछड़ापन भी, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 29 Aug 2025 03:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Aug 2025 03:31 PM IST
सार

हिंदू समाज के जिम्मेदार लोगों का यह भी कहना है कि दंगे पलायन का मुख्य कारण तो थे लेकिन इसके पीछे दूसरे भी कई कारण थे। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा होना और कारोबार की रफ्तार धीमी होने जैसी बातें भी कही जा रही हैं।

विज्ञापन
Reason for migration of Hindus is not only riots but also backwardness in field of education and business
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

विस्तार

आजादी के बाद जो दंगे हुए उनमें सबसे ज्यादा नरसंहार 1978 के दंगे में किया गया। ऐसा दावा लगातार हिंदू समाज के लोगों द्वारा किया जाता रहा है। इसके चलते ही संभल शहर में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय की मांग भी उठती रही थी। अब न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के हवाले से भी हिंदू आबादी पलायन का जिक्र किया गया है। शहर की हिंदू आबादी में असुरक्षा की भावना जागृत हो गई। ऐसा दावा भी किया जाता रहा है।

विज्ञापन

हालांकि हिंदू समाज के जिम्मेदार लोगों का यह भी कहना है कि दंगे पलायन का मुख्य कारण तो थे लेकिन इसके पीछे दूसरे भी कई कारण थे। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा होना और कारोबार की रफ्तार धीमी होने जैसी बातें भी कही जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1978 के दंगे में बनवारी लाल की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद उनके परिवार ने पलायन कर दिया था। न्यायिक जांच आयोग के सामने पहली दिसंबर 2024 को तमाम हिंदू लोग पहुंचे और उन्होंने 1978 के दंगे में हिंदू आबादी का नरसंहार करने का दावा किया था। उस दंगे की जांच दोबारा से करने और दोषियों को सजा दिए जाने की मांग उठी थी।

विज्ञापन

शासन की ओर से इस दंगे की रिपोर्ट तलब की गई थी। हालांकि यह रिपोर्ट अभी तक शासन को भेजी नहीं गई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि अभी उस दंगे की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी दस्तावेज मुरादाबाद जिले में थे। इस कारण रिपोर्ट तैयार होने में समय लगा है। जल्द ही यह रिपोर्ट तैयार कर भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed