फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   real state company cheat with 55 investor in chandausi sambhal

रियल एस्टेट कंपनी ने 55 निवेशकों से की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
real state company cheat with 55 investor in chandausi sambhal
चंदौसी। शहर में दस साल पहले खुली कल्पवट रियल स्टेट लिमिटेड कंपनी की मथुरा की शाखा में शहर के कई लोगों ने धन निवेश कर दिया। आरोप है कि कंपनी शहर के 55 निवेशकों के 45 लाख रुपये से अधिक की धनराशि हड़प पर गायब हो गई। निवेशक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी तो निवेशकों ने न्यायालय के आदेश पर कंपनी के निदेशकों व स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाने के खानूपुरा गांव निवासी शेर सिंह ने न्यायालय के आदेश पर चंदौसी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कल्पवट रियल स्टेट लिमिटेड कंपनी मथुरा के निदेशक भानु प्रताप सिंह, उनके निदेशक पत्नी गुड्डी देवी, चंदौसी के आवास विकास निवासी एजेंट व सलाहकार राजवीर सिंह, महदनीपुर मुरादाबाद के एजेंट सरबन व अन्य कर्मचारियों ने वर्ष 2011 में उसे बताया कि कंपनी 60 महीने में जमा रकम को दोगुनी व एक प्लाट देगी।
विज्ञापन

इस पर उसने खुद भी रुपये जमा की और अपने मिलने वालों की कुल 27 लाख रुपये जमा करा दिए। लेकिन अब उसे जानकारी हुई कि कंपनी के सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय को बंद करके भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करसरा निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके आठ लाख रुपये समेत करीब 55 से अधिक लोगों के 40-45 लाख रुपये से अधिक की धनराशि हड़प ली गई है। निवेशकों में कुढ़ फतेहगढ़ के राजथल गांव के अधिक लोग शामिल हैं।
निवेशकों ने कंपनी के हेड आफिस मथुरा सोख रोड पर जाकर पता किया तो वहां भी अब भी कंपनी का कोई कार्यालय अब मौजूद नहीं है। निवेशकों के अनुसार उन्होंने पुलिस थाने के साथ साथ पुलिस अधीक्षक को भी कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कंपनी के उपरोक्त निदेशकों व एजेंटों, सलाहकार के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जितने भी निवेशकों की प्रार्थना पत्र आ रहे हैं, उन सभी पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। अब तक कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed