फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Read the paper, understand it and then solve the questions with concentration without getting nervous

Sambhal News: पेपर को पढ़ें, समझें और फिर एकाग्रता से बिना घबराहट के हल करें प्रश्न

Mon, 03 Mar 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Read the paper, understand it and then solve the questions with concentration without getting nervous
चंदौसी।
विज्ञापन

सोमवार को यूपी बोर्ड इंटर की गणित और भौतिक व रसायन विज्ञान की परीक्षा छह और आठ मार्च को होगी। तीनों पेपर महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद स्कोरिंग वाले होते हैं। ऐसे में अक्सर विद्यार्थी तैयारी को लेकर तनाव में आ जाते हैं। इसके लिए शिक्षकों की सलाह है कि विद्यार्थी आखिरी समय में परीक्षा से संबंधित ज्यादा से ज्यादा मॉडल पेपर को हल करें। हर विषय का समय बांटकर अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि तीनों विषयों के रिवीजन के लिए समय जरूर निर्धारित करें।

यूपी बोर्ड इंटर की गणित विषय की परीक्षा का आयोजन सोमवार को जिले में 77 परीक्षा केंद्रों पर होगा। वहीं भौतिक की छह मार्च और रसायन विज्ञान की परीक्षा आठ मार्च को संपन्न होगी। तीनों विषय कठिन होने के कारण छात्र-छात्राओं की परीक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक हो जाती है। उन्हें परीक्षा का डर सताने लगता है। एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी के गणित विषय के शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अधिकांश छात्रों के लिए गणित की परीक्षा सबसे कठिन होती है, क्योंकि यह पूरे में से पूरे अंक दिलाने वाली परीक्षा है। इसके लिए विद्यार्थी पाठ्यक्रम के सूत्रों को एक स्थान पर लिखकर याद करें। प्रश्नों को हल करते समय स्पष्ट रूप से लिखें। साथ ही संबंधित सूत्र भी जरूर लिखें। पेपर हल करने के दौरान जल्दबाजी न करें। पहले पेपर को ठीक से पढ़ लें और इसमें निहित प्रश्नों को समझ लें कि उनमें पूछा क्या गया है।
विज्ञापन

वहीं राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के गणित विषय के शिक्षक शरद शर्मा ने कहा कि परीक्षार्थी महत्वपूर्ण विषयों बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और सांख्यिकी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें। साथ ही पूरा प्रश्नपत्र पढ़ें। फिर जो सरल लगे, उसे पहले करें। एफआर इंटर कॉलेज के रसायन विषय के शिक्षक मोहम्मद एजाज ने बताया कि विज्ञान की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी ऑनलाइन संसाधनों की मदद लें। साथ ही नियमित रूप से अध्ययन करें। अपने शिक्षकों से मदद लें और उनकी सलाह का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
- प्रश्नों का सटीक उत्तर लिखें। मुख्य बिंदुओं को हाईलाइट करना न भूलें। -मनोज कुमार, शिक्षक, गणित विषय

- परीक्षा का तनाव बिलकुल न लें, प्रश्नपत्र को अच्छे से समझें, फिर हल करें। जल्दबाजी में पेपर हल न करें। -शरद शर्मा, शिक्षक, गणित विषय
- बोर्ड द्वारा जारी किए गए सिलेबस और परीक्षा के ब्लूप्रिंट को अच्छे से देखें। मॉडल व सैंपल पेपर से प्रैक्टिस करें, ताकि समय प्रबंधन में सुधार हो। महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्राथमिकता दें।- मोहम्मद, एजाज, शिक्षक, रसायन विषय


- कॉलेज में गणित और विज्ञान परीक्षा को लेकर पहले से ही अलग कक्षाएं लगाकर तैयारी कराई गई है। फिर भी थोड़ा डर है कि पेपर कैसा होगा।- दक्ष प्रताप सिंह, छात्र इंटर
- गणित और विज्ञान की परीक्षा को लेकर डर तो सताता है। हालांकि कॉलेज में अलग से स्मार्ट क्लास लगाकर तैयारी भी कराई गई है।- यश बघेल, छात्र इंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed