{"_id":"60bfa9578ebc3e2780206e87","slug":"ration-dealer-s-son-assaulted-inspector-arrested-chandausi-news-mbd3915776112","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के बेटे ने पूर्ति लिपिक के साथ की मारपीट, निरीक्षक रजिस्टर फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के बेटे ने पूर्ति लिपिक के साथ की मारपीट, निरीक्षक रजिस्टर फाड़ा
विज्ञापन
बनियाठेर। क्षेत्र के गांव थरेसा जयसिंह में जांच को पहुंचे पूर्ति लिपिक के साथ राशन डीलर के बेटे ने मारपीट की। निरीक्षक रजिस्टर फाड़ दिया। पूर्ति निरीक्षक के साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी डीलर के बेटे को हिरासत में ले लिया है। पूर्ति लिपिक ने इस मामले में तहरीर दी है।
चंदौसी में तहसील में पूर्ति लिपिक शुभम कुमार ने थाना बनियाठेर में तहरीर दी। बताया कि वह पूर्ति निरीक्षक सजन लाल गुप्ता के साथ शिकायतों के निस्तारण के लिए सस्ते गल्ले की दुकानों के निरीक्षण के लिए गए थे। कई दुकानों की जांच के बाद गांव थरेसा जयसिंह में राशन डीलर कमला देवी की दुुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर ई-पॉश मशीन राशन डीलर का बेटा चला रहा था, और राशन बांट रहा था।
स्टॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षक के बाद रजिस्टर पर इस्ताक्षर करने के लिए डीलर को बुलवाया गया। इस दौरान हस्ताक्षर करने को लेकर डीलर के बेटे ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद डीलर के बेटे ने पूर्ति निरीक्षक के साथ गाली गलौंज की और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी राशन डीलर के बेटे को हिरासत में ले लिया। सूचना पर पूर्ति विभाग के निरीक्षक योगेश शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, लिपिक गुरुदत्त, मनोज कुमार आदि रहे।