फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ranjishan marpeet-firing men panch jakhmi, 8 jakhmi

रंजिशन मारपीट-फायरिंग में पांच जख्मी, आठ नामजद

Fri, 20 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 20 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के घोंसली रामसहाय गांव में रंजिशन दो पक्षों में लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो के गोली लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


घोंसली रामसहाय निवासी मनवीर पुत्र विजेंद्र सिंह का आरोप है कि मेरे चचेरे भाई चोब सिंह पुत्र अनेग सिंह, आदेश पुत्र रूपकिशोर और देवेश पुत्र राजेंद्र सिंह बुधवार की सुबह खेत में शौच कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही कल्यान पुत्र बनवारी, सुखवीर पुत्र जयंती प्रसाद और उमेश से उनकी कहासुनी होने लगी। इस पर कल्यान आदि ने मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले तो चोब सिंह और देवेश जख्मी हो गया। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आदेश के हाथ में गोली लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया तो गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं दूसरे पक्ष के हरिओम पुत्र जयंती प्रसाद ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका भाई सत्यपाल घेर से लौटकर घर रहा था, जिसमें दिनेश पुत्र जोगेंद्र, साहब सिंह पुत्र अनेग सिंह, मनवीर पुत्र विजेंद्र और मूलचंद्र पुत्र नवाब सिंह ने उनसे मारपीट की। इतना ही नहीं सत्यपाल को गोली मारकर घायल भी कर दिया। मौके पर आई महिला चमेली पत्नी नत्थू लाठी डंडे से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के कुल पांच लोग जख्मी हुए, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया, जहां डाक्टर न होने की वजह से सत्यपाल और चमेली देवी को संभल और चोब सिंह, आदेश और देवेश को बदायूं रेफर कर दिया गया।

मझोला के युवक को मारी गोली, गंभीर
बहजोई (ब्यूरो)। रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के गांव पुरा के निकट रात साढ़े आठ बजे करीब की है।


थाना क्षेत्र के गांव मझौला निवासी करीब 28 वर्षीय युवक फरमान पुत्र अलाउद्दीन अपने साथी सलमान पुत्र दिलशाद के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी भरकर गांव से रामपुर के लिए जा रहा था। आरोप है गांव के ही जैसे ही फरमान बुधवार को रात साढ़े आठ बजे करीब गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा, अचानक कुछ लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी, जो उसके दांये कान पर छूकर निकल गई। पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। साथी सलमान के मुताबिक फरमान के परिजनों ने गांव के ही अली बारिश के पिता शफीक की हत्या कर दी थी। 

बबैना में जमीन के विवाद में पथराव, चार घायल
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान बुधवार की दोपहर बबैना बस अड्डे पर पथराव हो गया। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पथराव से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागे। पथराव में दो महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। बबैना निवासी विमला का घर के सामने एक प्लाट था।

कुछ दिनों पहले उस प्लाट को विमला ने गांव के निवासी को बेच दिया था। इसे लेकर कुछ लोगों से विवाद था। बुधवार को विमला की बेटी अनुपम सुबह नौ बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच उसकी दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ जाने पर विमला के घर पर पथराव किया गया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके ऊपर भी पत्थर फेंके गए। पथराव में विमला इनकी बेटी अनुपम और दूसरे पक्ष से नाजिम व इनके पिता बाबू घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुनील अहलावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed