{"_id":"6acfee1c28f992f1a5052381","slug":"rani-lakshmibai-triumphs-in-kho-khorani-lakshmibai-triumphs-in-kho-kho-sambhal-news-c-204-1-chn1001-133757-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खो-खो में रानी लक्ष्मीबाई ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खो-खो में रानी लक्ष्मीबाई ने मारी बाजी
विज्ञापन
बनियाठेर। बुधवार को गांव मानकपुर नरौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, कैरम, खो - खो और लंबी कूद का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता से हुई। इसमें रानी लक्ष्मीबाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में कक्षा आठ की नंदिनी, संध्या, खुशी, महक, पायल, दीपाली और साहिस्ता शामिल रही। बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में फैजान अली ने प्रथम, जॉनी ने द्वितीय और दीपू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रानी पद्मावती टीम विजेता रही। टीम में वर्षा, गुंजन, हर्षी, वर्षा कुमारी, पूजा और खुशबू सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं। वहीं, बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पृथ्वीराज चौहान टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
टीम में मोहम्मद रागिब, अनुराग, भूरा, अमित कुमार और मनीष सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद फैजान, सत्यभान सिंह, सतीश चंद्र सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।