फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ramkhiladi Yadav declared SP candidate from Gunnaur assembly seat

गुन्नौर विधानसभा सीट से रामखिलाड़ी यादव सपा के प्रत्याशी घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramkhiladi Yadav declared SP candidate from Gunnaur assembly seat
संभल। समाजवादी पार्टी ने संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिले की तीन अन्य सीटों संभल, असमोली और चंदौसी विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

रामखिलाड़ी यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1979 में लोकदल से की थी। वह 1985 में युवा लोकदल के बदायूं जिलाध्यक्ष बने थे। बदायूं जिले में शामिल रही गुन्नौर विधानसभा सीट से 1989 में जनता दल से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं सके थे। 1991 में जनता दल से फिर से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए थे। इसके बाद 1993 में चुनाव हार गए थे। 1996 में जनता दल के टिकट पर जीत मिली थी।
विज्ञापन

2002 से समाजवादी पार्टी का हाथ पकड़ा और 2002 में सपा ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया और रामखिलाड़ी यादव जीत नहीं सके थे। 2007 में प्रत्याशी नहीं बनाए गए और प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। 2012 में सपा ने फिर से प्रत्याशी बनाया और रामखिलाड़ी यादव जीत हासिल की। 2017 में चुनाव नहीं जीत सके थे। भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार उर्फ राजू यादव से हार का सामना करना पड़ा था। अब सपा ने फिर से भरोसा जताया है। इस बार भी मुकाबला भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू और रामखिलाड़ी यादव के बीच ही बताया जा रहा है। जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहली घोषणा गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की हुई है। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि रामखिलाड़ी यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। चंदौसी, संभल और असमोली के प्रत्याशी बुधवार तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed