फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ramjaan in lockdown in sambhal

रहमत का अशरा शुरू, रोजेदारों ने सारा दिन बारगाह-ए-इलाही में गुजारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ramjaan in lockdown in sambhal
संभल। रमजान का पूरा महीना मोमिनों के लिए खुदा की तरफ से अजमत, रहमत और बरकतों वाला महीना है। अल्लाह ने इस मुबारक महीने को तीन अशरों में तक्सीम किया है। पहला अशरा खुदा की रहमत वाला है। यह पहले रमजान से लेकर 10 रमजान तक चलता है। इस अशरे में खुदा की रहमत नाजिल होती है। रमजान का चांद नजर आते ही शैतान कैद कर लिया जाता है। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

अल्लाह अपनी रहमत से गुनाहगारों को अजाब से निजात देते हैं। नेक काम के सवाब में 70 गुना इजाफा कर दिया जाता है। शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने बताया कि हमारे नबी ने फरमाया है कि अगर लोगों को मालूम हो जाए कि रमजान क्या चीज है तो मेरी उम्मत साल के 12 महीने रमजान होने की तमन्ना करेगी। रमजान का महीना रहमत व बरकत वाला है।
विज्ञापन

इस मुबारक महीने में रोजा मर्द, बच्चे, औरत और बूढे़े पूरे उत्साह से रखते हैं। सहरी के बाद रोजेदार इबादत-ए-इलाही में गुजारते हैं। नमाज और कुरान की तिलावत हर घर में की जाती है। शहर इमाम ने कहा कि इस रमजान के महीने में लॉकडाउन चल रहा है। इसलिए रोजेदारों का फर्ज बनता है कि वह लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहकर ही इबादत करें। कहा कि इस मुबारक महीने में कमजोर लोगों का भी ख्याल रखा जाए। कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed