फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ramadan moon sighted, first fast today

Sambhal News: नजर आया रमजान का चांद, पहला रोजा आज

Sun, 02 Mar 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 02 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ramadan moon sighted, first fast today
संभल में रमजान का चांद देखकर दुआ मांगती महिलाएं। - फोटो : संवाद
संभल।
विज्ञापन

अल्लाह की इबादत का मुकद्दस महीना रमजान चांद के दीदार के साथ शुरू हो गया। शनिवार को चांद नजर का दीदार हुआ। रविवार को मुस्लिम समाज के लोग पहला रोजा रखेंगे। वहीं, रमजान के शुरू होते ही पुरुष विशेष नमाज तरावीह को लेकर चर्चा करते रहे, तो घरों में महिलाएं इबादत के साथ ही सहरी और इफ्तार को लेकर चर्चाओं में मशगूल रहीं। मस्जिदों में तरावीह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

यूं तो रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय में शुक्रवार से ही खुशी का माहौल था लेकिन चांद नजर नहीं आने से मायूस हुए। अब शनिवार को जब चांद नजर का दीदार हुआ तो मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक आ गई। मुफ्ती आलम रजा खां नूरी बताते हैं कि इस्लाम में रमजान का रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज किया गया है। इसे बेवजह नहीं छोड़ा जा सकता। रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला 10 दिन रहमत का, दूसरा दस दिन मगफिरत का और आखिरी 10 दिन जहन्नुम से आजादी का है। इस माह में अल्लाह ताला बंदों का खास रहमत फरमाता है। यही वजह है कि इस माह में एक फर्ज का सवाब सत्तर फर्ज के बराबर और एक नफ्ल का सवाब फर्ज के बराबर मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed