फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ram khiladi fail to know status of relative village

ससुराल का मन भांपने में अनाड़ी साबित हुए सपा के राम खिलाड़ी

Mon, 13 Mar 2017 12:27 AM IST
शिव कुमार कुशवाहा/अमर उजाला संभल
शिव कुमार कुशवाहा/अमर उजाला संभल Updated Mon, 13 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ram khiladi fail to know status of relative village
ईवीएम
सपा के गढ़ में भाजपा से पटखनी खाने वाले सपा प्रत्याशी बेशक अपने गांव में जीते, लेकिन ससुराल का मन भांप नहीं पाए। नतीजतन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। सपा से दिग्गजों की बगावत का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं सपा के दिग्गजों के गांव में भी भाजपा आगे रही। रामखिलाड़ी विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरों में से वह दो में भाजपा के हाथों मात खा गए। सपा के यादव फैक्टर पर विश्वास करने के साथ ही क्षेत्र में हो रहा विरोध उन पर भारी पड़ गया। 
विज्ञापन


गुन्नौर विधानसभा में तीन नगर पंचायत है, जिनमें गवां व बबराला में वैश्य समाज बहुल हैं। बबराला में भाजपा को 4,678 मत मिले तो वहीं सपा को 2,257 मत प्राप्त हुए। गवां नगर में भाजपा को 2,157 तो सपा को 1,058 वोट मिले।
विज्ञापन


वहीं मुस्लिम बहुल नगर गुन्नौर में सपा, भाजपा से 3,416 मत अधिक मत प्राप्त करने में कामयाब रही। वहीं सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव को ससुराल तुमरिया घाट में भाजपा को 350 मत मिले, जबकि सपा को 178 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी बिचौला में मुस्लिमों ने भाजपा को किया पसंद
अमूमन मुस्लिमों के लिए ‘पसंद न की जाने वाली’ पार्टी कही जाने वाली भाजपा ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतों में सेंध लगाई। गांव में सिर्फ मुस्लिम लोग ही हैं। भाजपा से विरोध करने वाले मुस्लिमों के तिलिस्म को तोड़ते हुए यहां कानून व्यवस्था मुद्दा हावी रहा और कुछ मुस्लिम मतदाता सपा शासन में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।

विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम आबादी वाले गांव गढ़ी बिचौला में भाजपा को 275 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले मुस्लिम मतदाताओं को मानना है कि सपा के गुंडाराज की बदौलत उन्होंने भाजपा का पसंद किया। इसी गांव से सपा को 1071 मत मिले।

अजीत ने अपने गांव में बचाई साख
भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार उर्फ राजू यादव अपने गांव ब्यौरा में सपा प्रत्याशी रामखिलाड़ी से दोगुने वोट हासिल किए। यहां अजीत को मिले हैं 739 और रामखिलाड़ी यादव 336 वोट ही मिले।

सपा के कद्दावर नेता व पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह दद्दा के गांव अहरौला नौआबाद में भाजपा(254), सपा (279) में कड़ी टक्कर रही। जबकि पूर्व विधायक प्रदीप यादव अपने गांव ईसमपुर डांडा में सपा (988)की नाक बचाने में कामयाब रहे।


यहां भाजपा को 490 वोट मिले। सपा से बागी हुए भूपेंद्र यादव उर्फ काली के गांव हरफरी व बागी पूर्व सपा विधायक राजेश यादव के गांव पतरिया में भी भाजपा ने परचम लहराया। रजपुरा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने तकरीबन पंद्रह हजार मतों की बढ़त बनाई, जो कि गुन्नौर ब्लॉक में 23 हजार हो गई, लेकिन सपा प्रत्याशी के गढ़ जुनावई क्षेत्र व कस्बा गुन्नौर के बूथों पर सपा प्रभावी रही और अंतर कम होता गया। आखिर में भाजपा को 11,386 मतों के अंतर से विजय मिल गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed