फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rally and road shows will be banned till January 15: DM

15 जनवरी तक रैली व रोड शो पर रहेगी रोक : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rally and road shows will be banned till January 15: DM
बहजोई (संभल)। आगामी 15 जनवरी तक जिले में किसी भी राजनीतिक पार्टियों की रैली व रोड शो पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 15 जनवरी के बाद होने वाली रैली अथवा रोड शो के लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक जिला प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब दो बजे से कलक्ट्रेट सभागार में प्रारंभ हुई प्रेसवार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का पालन कराए जाने के लिए पूरी सख्ती रहेगी। इसके अलावा जनसभा आदि के लिए उपयोग में लाए जाने मैैदान व बैंक्वेट हॉल के लिए भी अनुमति अनिवार्य रहेगी। अनुमति से होने वाली रैलियों व रोड शो आदि में भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी को फेस मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराना संबंधित पार्टी की ही जिम्मेदारी रहेगी। रैली व रोड शो आदि की अनुमति सुविधा एप के माध्यम से जारी होगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कोई भी रैली व रोड शो आदि नहीं होगा। नुक्कड़ सभा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होंगी। पांच लोग ही डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए जा सकेंगे। जीतने के बाद विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि दूसरी डोज लगे हुए फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। मतदान व मतगणना में लगे चुनाव कर्मियों को भी दोनों डोज लगना जरूरी होगा। मतदान के दिन सोशल डिस्टेंसिंग समेत फेस मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्रों पर दूर-दूर मत बूथ बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने भी विधानसभा चुनाव से जुड़ीं जानकारियां देते हुए आदर्श आचार संहिता व कोरोना से बचाव के लिए आयोग की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया। इसके बाद डीएम व एसपी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता व कोरोना से बचाव के लिए आयोग की गाइडलाइन की जानकारी दी।

कलक्ट्रेट परिसर में ही होंगे चारों विधानसभाओं के लिए नामांकन
कलक्ट्रेट परिसर में ही जिले की चारों विधानसभाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा चंदौसी से आने वाले आवेदनों को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय बहजोई परिसर चुना गया है। इसके अलावा विधानसभा असमोली के लिए अभिलेखागार कक्ष, विधानसभा संभल के लिए जिलाधिकारी दफ्तर से सटा न्यायालय कक्ष तथा विधानसभा गुन्नौर के लिए कलक्ट्रेट सभागार से सटे कक्ष को तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed