{"_id":"65454ff5cd6ba58268007146","slug":"rakimsan-raised-the-problems-of-farmers-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-4611-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राकिमसं ने किसानों की समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राकिमसं ने किसानों की समस्याएं उठाईं
Sat, 04 Nov 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। समय पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। बिजली का तो टोटा है ही। इसके अलावा बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भी किसान परेशान हैं। ये बातें शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने कही।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा को सौंपे गए पांच सूत्री ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि वीनस शुगर मिल पर वर्ष 2006-07 का किसानों का शेष भुगतान अभी बाकी है। हाल में भी शेष करीब 120 दिन का बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए। इसके अलावा पहले तो किसानों को समय पर आसानी से खाद ही नसीब नहीं हो रही है। इस पर भी खाद के साथ जबरन दवाइयां दी जा रही हैं। खाद भी तय रेट से अधिक दाम पर उपलब्ध हो पा रही है। ग्रामीण अंचलों में शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। मात्र तीन से पांच घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है। विद्युत ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाए। छुटटा पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित कराया जाए। ज्ञापन पर ठाकुर धर्मेंद्र तौमर, विकास शर्मा व अरुण कुमार के नाम हैं।