फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain water pouring into several neighborhoods

झमाझम बारिश से शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानी

Thu, 26 Jul 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Thu, 26 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
rain water pouring into several neighborhoods
संभल के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में घर में भरा बरसात का पानी। - फोटो : अमर उजाला
 कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को जीना मुश्किल हो गया था, लेकिन मंगलवार देर रात से शुरू हुई। बारिश बुधवार भोर तक हुई। मौसम ने रुख बदला और आसमान में काले बादल छा गए। ठंडी व तेज हवाओं के साथ साथ झमाझम वर्षा से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सरकारी अस्पताल परिसर, न्यायिक परिसर और तहसीलदार आवास पर पानी घुस गया। 
विज्ञापन


तहसीलदार एक सप्ताह से नगर पालिका से कह रहे थे कि उनके घर में पानी घुस सकता है. लेकिन नगर पालिका ने जल निकासी का इंतजाम नहीं किया। नतीजा जब मंगलवार को रात बारिश शुरू हुई तो तहसीलदार का सरकारी आवास तालाब में बदल गया। आसपास  के नालों का गंदा पानी  घर में घुस गया।
विज्ञापन


सामान्य कामकाज प्रभावित हो गया। ड्यूटी  पर आए होमगार्ड पैंट ऊपर करके आवास तक जल भराव से होकर पहुंचे। वहीं तहसीलदार ने घर  से बाहर आने के लिए गाड़ी का सहारा लिया। करीब तीन घंटे हुई बारिश के साथ नगर पालिका के सभी दावे भी पानी के साथ ही धुल गए। भोर होने पर छोटे-छोटे बच्चे बरसात का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतरी लगाकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। इस तेज बारिश ने लोगों को राहत देने का काम किया है। बारिश ने किसानों के लिए राहत दी है। धान की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को चिंता सता रही थी। मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता को दूर करने का भी काम किया।  मौसम ठंडा व सुहावना होने के कारण लोग इसका आनंद लेते नजर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed