फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain, barish,sambhal

आंधी-बारिश में गिर न जाएं नगर की जर्जर इमारतें

Thu, 23 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 23 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
rain, barish,sambhal
post office, building, bad condition, dehradun news
  क्षेत्र में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है लेकिन अब तक हुई हल्की बारिश  में ही कई मकान धराशाई हो चुके हैं। अनुमान लगाया जा सकता है कि जब अभी यह  हाल है तो फिर मानसूनी बरसात का आलम क्या होगा? लेकिन इसके बावजूद जिला व  पालिका प्रशासन बेपरवाह है। 
विज्ञापन


नगर में कई जर्जर इमारतें हैं, जो आंधी- बारिश में कभी भी धराशाई हो सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो जनहानि की आंशका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन और अन्य जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जर्जर इमारतों से  बारिश और आंधी के मौसम में हादसे की चिंता गहराई हुई है। बड़ा सवाल यह है  कि खतरे को भांपने के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई पहल नहीं की है। नगर में जिम्मेदारों की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे की चिंता से नगरवासियों में भय व्याप्त है। स्टेशन रोड स्थित एक जर्जर भवन भी खतरे को बढ़ा रहा है।आंधी- बारिश में यदि भवन ध्वस्त हुआ तो व्यस्तम मार्ग पर बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी भवनों की बात छोड़िए खुद नगर पालिका परिषद के भवन में चल रहे वाणिज्य कर विभाग का कार्यालय भी जर्जर है। आंधी-बारिश में अधिकारी- कर्मचारी हादसे के अंदेशे के बीच कार्य करने के लिए मजबूर हैं। यदि  गंभीरता नहीं बरती गई तो जर्जर इमारतें हादसे का सबब बन सकती हैं। नगर पालिका परिषद के पास नगर में किसी भी जर्जर इमारत का रिकार्ड नहीं है।

जर्जर  इमारतों के रिकार्ड के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। विनियमित क्षेत्र  तो अभी नया है। नगर पालिका पुरानी है। नगर पालिका पर होना चाहिए। फिर भी  मैं जर्जर इमारतों के बारे में यदि कोई रिकार्ड होगा तो देखकर बताता हूं।

 -शकील अहमद, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र, चंदौसी।

जर्जर  भवन की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों की सुरक्षा के  लिए पालिका प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। यदि कहीं जर्जर भवन है तो जांच कराई जाएगी।  नगरवासियों की सुरक्षा के लिए त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, उप जिलाधिकारी चंदौसी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed