फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rain and strong winds brought down the mercury, making March feel like February.

Sambhal News: बारिश और तेज हवा से लुढ़का पारा मार्च में हुआ फरवरी का अहसास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds brought down the mercury, making March feel like February.
संभल। रिमझिम बारिश और तेज हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। मार्च के तीसरे सप्ताह में भी फरवरी जैसी सर्दी का अहसास हुआ है। लोग सुबह से शाम तक गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। सूरज नहीं निकलने के चलते सर्दी से दिनभर राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। बादल शनिवार को भी छाए रहने का अनुमान है। दरअसल 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार यानि 20 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। मतलब मार्च में फरवरी से ज्यादा सर्दी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि इस तरह के मौसम के बदलाव का असर सेहत पर पड़ता है। इसमें बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed