फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain and cold in sambhal

बादल छाए, चलीa सर्द हवाएं, देर शाम हुई बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
rain and cold in sambhal
चंदौसी में गुरुवार की रात को हल्की बारिश के बाद गुजरते वाहन। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। गुरुवार की सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई। घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। सर्द हवाओं से मौसम में पहली कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की खरीदारी में भी वृद्धि हो गई है। वहीं देर शाम बारिश से ठंड और बढ़ गई।
सर्दी तो कई दिनों से थी, लेकिन दिन में धूप खिल जाने के कारण लोगों को उतनी परेशानी नहीं हो रही थी। सुबह शाम सामान्य मौसम रहने के कारण लोग भी सामान्य दिनों की तरह ही अपना कामकाज कर रहे थे। लेकिन गुरुवार की देर सुबह तक जब सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए और हवा चली तो लोगों को ठंड का एहसास हुआ। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने व शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने से अचानक ठंड बढ़ गई। ठिठुरन बढ़ने से लोगों ने सर्दी का खासा एहसास किया। शाम से ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। सर्दी का असर बाजारों पर भी दिखा।
विज्ञापन

सामान्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को बाजार जल्दी बंद हो गया। सुबह ठंड के कारण बच्चों ने स्कूल जाने में खासी दिक्कत महसूस की। छोटे बच्चे स्कूल जाने में आनाकानी करते देखे गए। ठंड बढ़ने से ओढ़ने व पहनने के गर्म कपड़ों की खरीदारी में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने के लिए खासी भीड़ लगी रही। देर शाम हुई बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। बाजारों में निकले लोग अपने घरों को भीगते हुए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed